एसएनई नेटवर्क.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।
मोरक्को में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्री ने कहा कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1037 हो गई है। यहां 1200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया और मोरक्को की हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
पहले मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 632 बताई जा रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 820 हो गया है। मृतकों में आधे से ज्यादा अल-हाऊज और तरू डांट प्रांत के हैं। इसके अलावा मोरक्को के उआरजजाते, चिचाउआ, अजीलाल और यूसुफिया प्रांत के अलावा मरक्केश, अगादिर और कैसाब्लांका इलाके में भी मौतों को दर्ज किया गया। इन जगहों पर घायलों का आंकड़ा 329 दर्ज किया गया है, जबकि 51 लोगों की हालत नाजुक है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। यहां झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए। कुछ देर बाद ही इन जगहों पर भूकंप के आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 4.9 मापी गई है।
क्या बोले भारत के प्रधानमंत्री?
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने मोरक्को में भीषण भूकंप में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत इस मुश्किल वक्त में उसे हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई।