INTERNATIONAL BREAKING..जानिए, किस देश में विमान हादसाग्रस्त हुआ..अब तक कितने लोगों के मारे जाने की हुई पुष्टि, इस खास रिपोर्ट में हर प्रकार की जानकारी हासिल करें

CRASH FLIGHT-SNE

वरिष्ठ पत्रकार . अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

एक निजी विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दलों ने विमान में सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा  कैलिफोर्निया के तटीय शहर पैसिफिक ग्रोव में होने का बताया जा रहा है। 


फ्लाइट अवेयर डॉट कॉम के उड़ान ट्रैकिंग डाटा के अनुसार एक छोटे विमान बीच 95-बी 55 बैरन ने स्थानीय समयानुसार रात 10:11 बजे सैन कार्लोस हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। आखिरी बार उसे रात 10:37 बजे मॉन्टेरी के पास देखा गया। लोगों ने पैसिफिक ग्रोव के तट के पास विमान के इंजन की तेज आवाज और पानी में छपाके की आवाज सुनी। तट पर मौजूद लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा बहता हुआ देखा। तटरक्षक अधिकारियों का अनुमान है कि विमान तट से लगभग 183 से 274 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।


आपातकालीन अधिकारियों ने  रात को विमान रडार के गायब होने की चेतावनी और निवासियों से 911 कॉल प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की। अमेरिकी तटरक्षक और कैलिफोर्निया का वानिकी और अग्नि सुरक्षा विभाग ने दुर्घटना और खोज प्रयास किया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इसकी जांच करेगा।

100% LikesVS
0% Dislikes