WORLD…अगर चीन ने ईरान की मदद की तो ठोक दूगा 50 फीसद टैरिफ-TRUMP

FILE-IMAGE

SNE NETWORK.WORLD DESK.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन को ईरान की मदद नहीं करने की धमकी दी है। उन्होंने कल एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चीन ईरान को सैन्य मदद देता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर 50% तक टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ब्रिटेन और कुछ अन्य देश होर्मुज स्ट्रेट में माइन (बारूदी सुरंग) हटाने वाले नौसैनिक जहाज भेजेंगे। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि उनका देश सही समय आने पर ईरान के खिलाफ कार्रवाई करेगा। वह इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका लॉक्ड एंड लोडेड है, यानी पूरी तरह तैयार है। जब सही समय आएगा, तो अमेरिकी सेना ईरान पर कार्रवाई कर सकती है।ट्रम्प ने चीन को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो अमेरिका उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगा देगा। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करेगी और ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रास्ते में रोक लिया जाएगा।

  1. इजराइल के मंत्री बेन गविर के अल अक्सा मस्जिद दौरे पर जॉर्डन ने विरोध जताया और इसे भड़काऊ कदम बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कहा।ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके कंट्रोल में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना जरूरी होगा।
  2. ईरान में करीब 50 लोगों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है, जिन पर अमेरिका और इजराइल को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।
  • ईरान ने अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी पर सख्त चेतावनी दी है। ईरान के सीनियर नेता मोहसिन रेजाई ने कहा कि यह नाकेबंदी फेल होगी और अमेरिका को हार का सामना करना पड़ेगा। रेजाई ने कहा कि जैसे अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के मामले में ईरान के खिलाफ सफल नहीं हो पाया, वैसे ही इस बार भी नाकाम रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी सेना अमेरिका को ऐसी कार्रवाई की अनुमति नहीं देगी। रेजाई ने दावा किया कि ईरान के पास जवाब देने के लिए कई अनछुए विकल्प मौजूद हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा देश नहीं है जिसे ट्वीट और काल्पनिक योजनाओं के जरिए घेरा जा सके।

लेबनान ने इजराइल के साथ जारी युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की इच्छा जताई है। प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि उनका देश कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार है।उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मंगलवार को वॉशिंगटन में अहम बैठक प्रस्तावित है। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी।सलाम ने इजराइली हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

तस्वीर लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम की है। वे 14 अप्रैल को वॉशिंगटन में जंग खत्म करने के लिए बैठक करेंगे।

तस्वीर लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम की है। वे 14 अप्रैल को वॉशिंगटन में जंग खत्म करने के लिए बैठक करेंगे।

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के बंदरगाहों पर प्रस्तावित नाकेबंदी असरदार साबित होगी। मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने दावा किया कि इस कदम से ईरान की तेल बिक्री पर रोक लगेगी और उस पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ कई अन्य देश भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं।

अमेरिका ने ऐलान किया है कि सोमवार से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी की जाएगी। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है।शुरुआती कारोबार में अमेरिकी क्रूड ऑयल 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 7% बढ़कर 102.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

100% LikesVS
0% Dislikes