WORLD–इस COUNTRY में सबसे बड़ा TERRORIST-ATTACK मासूम बच्चों सहित अब तक 150 लोगों की गई जान, I.S.I. का नाम आया सामने

isis k russia terror attack - 1

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।

विश्व के शक्तिशाली देश में अपना नाम कमाने वाला रुस आतंकियों की गोलियों का शिकार हो चुका है। एक आतंकी हमले दौरान मासूम बच्चों सहित कुल 150 लोगों की जान चुकी है। हमला शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में मरने वालों की संख्या काफी कम थी। इलाज दौरान काफी संख्या में लोग दम तोड़ चुके है। जांच-पड़ताल में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली। जबकि, रूस ने यूक्रेन द्वारा हमला करने की बात को दोहराया। यूक्रेन ने इस हमले से बिल्कुल इंकार कर दिया। 4 बंदूकधारी गिरफ्तार किए।उनके पास हथियार तथा ताजिकिस्तान के पासपोर्ट बरामद हुए। ताजिकिस्तान, रूस का निकटवर्ती मुस्लिम देश है। रूस मान कर चल रहा है कि यूक्रेन ने हमलावरों को हायर कर वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। फिलहाल, इस हमले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 

रूस के सुरक्षा परिषद के प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव का बयान सामने आया कि वह खून का बदला खून लेंगे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जिसने हमले को अंजाम दिया, उसे बिल्कुल ही नहीं छोड़ा जाएगा। उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। जांच एजेंसियों ने इस पर काम आरंभ कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला इतना खतरनाक था कि शायद किसी देश में इस प्रकार से अंजाम दिया होगा। मासूम बच्चों सहित मां-बाप बाजारों में घूम रहे थे। कोई खरीदारी करने निकला था तो  कई खाना-खाने के लिए रेस्त्रां में गया था। एकदम बंदूक से गोलियां निकलनी शुरू हो गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन गोली के समक्ष किसी एक की भी नहीं चली। एक-एक करके लाशों का ढेर लगना शुरू हो गया। वारदात स्थल खून से लाल रंग में बदल गया। पता चला है कि वारदात स्थल पर कई सौ की संख्या में लोग शामिल हुए थे। 

सारा मंजर पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। पुलिस पहुंची तो चारों तरफ लाशों का मंजर ही दिखाई दिया। कुछ लोग दर्द से तड़प रहे थे। इनमें मासूम भी शामिल थे। मां-बाप गोलियों से छल्ली हो चुके थे। शवों को देखकर दर्द के साथ-साथ आंखों से आंसू बहा रहे थे। कई घायलों को अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक तौर पर सिर्फ 20 लोगों ने ही दम तोड़ा था, जबकि, अस्पताल में इलाज दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ती गई। अब मरने वालों की संख्या करीब 150 पहुंच गई। इतिहास इस बात की साक्षी है कि रूस में इतना खतरनाक आतंकी हमला कभी नहीं हुआ। इस हमले ने रूस देश को झकझोर कर दिया। पुलिस तथा जांच एजेंसी ने कुछ को हिरासत में लिया। असलहा तथा अन्य देश से होने के पासपोर्ट जैसे कई सबूत हासिल हुए। रूस के राष्ट्रपति इस हमले के पीछे यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा रहे है। इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। 

100% LikesVS
0% Dislikes