SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
अरब सागर में अमेरिकी नेवी के एक एयरक्राफ्ट कैरियर के करीब पहुंच रहे एक ईरानी ड्रोन को अमेरिकी सेना ने मार गिराया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। अधिकारी के मुताबिक, ईरानी ड्रोन अमेरिकी नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर के नजदीक आ रहा था, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ड्रोन किस मकसद से तैनात किया गया था। इस घटना पर ईरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।

