WORLD को हिला देने वाला सर्वे………..इस P.M. की जा सकती है कुर्सी, शायद, इस PARTY को मिल सकता है अवसर

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

एक सर्वे ने पूरी दुनिया की राजनीति को हिला कर रख दिया। वैश्विक स्तर पर सबसे अमीर तथा प्रभावशाली देश ब्रिटेन की राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। रिपोर्ट में इस बात का पता चला है कि आम चुनाव में वर्तमान प्रधानमंत्री के खुद की सीट भी जीत हासिल नहीं कर सकती है। उनकी पार्टी शायद सत्ता से बाहर हो सकती है। वहां का मतदाता, प्रधानमंत्री तथा मंत्रियों के कामकाज से कुछ खास संतुष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। 

बता दें कि चुनाव वर्ष के अंतिम माह के पास हो सकते है। अटकलें, इस बात की तेज हो चुकी है कि अब ब्रिटेन की सत्ता में अन्य पार्टी का राज हो सकता है। वह अच्छे बहुमत से जीत हासिल कर सकती है। अगले चुनाव में किस पार्टी का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। इस बात की चर्चा शुरु हो चुकी है। 

जानिए, किस ने किया दावा


एक प्रचार अभियान संगठन बेस्ट फॉर ब्रिटेन ने सर्वे के बाद यह भी कहा है कि पता चला है कि देश में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले आम चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक अपनी उत्तरी यॉर्कशायर सीट भी शायद ही बचा पाएं। बेस्ट फॉर ब्रिटेन ने इस सर्वे से पहले 15,029 लोगों की राय ली थी। जिसके आधार पर तैयार रिपोर्ट में विपक्षी लेबर पार्टी को 45 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कंजर्वेटिव की तुलना में 19 अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर रखा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि आगामी चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी की संभावनाएं अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि वे इस बार 100 से भी कम सीटें जीत रहे हैं, वहीं, विपक्षी लेबर पार्टी को इसका खासा फायदा मिलेगा। लेबर पार्टी इस बार 468 सीटें जीत सकती है।

100% LikesVS
0% Dislikes