BREAKING NEWS–यहां पर चल गई गोलियां…..छात्र को लग गई गोली, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.अबोहर। 

यहां पर एक छात्र को गोली मार दी गई। गोली उसकी छाती पर लगी। अपराध को अंजाम देने वाले कार सवार 2 अज्ञात बताए जा रहे है। मामला, रविवार की देर सायं का बताया जा रहा है। घायल को तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया। चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है। फिलहाल, स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनाक्रम, अबोहर-मलोट रोड बाईपास गुरु नानक खालसा कॉलेज के निकट हुआ। पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा से जांच पड़ताल आरंभ कर दी गई। एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, पुलिस की प्राथमिक जांच में आपसी पुरानी रंजिश का मामला सामने आया। अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दावा किया कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार, घायल छात्र हरप्रीत सिंह घर से बाहर बाजार निकला था। लगभग 6 बजे के करीब एक कार में सवार 2 अज्ञात बाहर निकले। उन्होंने हरप्रीत पर गोलियां दाग दी। गोलियों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। एक गोली हरप्रीत की छाती को लग गई। घायल एकदम जमीन पर गिर गया। कार सवार अज्ञात मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो जांच में पाया कि अपराध अंजाम देने वालों की कुल संख्या 2 थी। चेहरे पहचान लिए गए। पुलिस ने 2 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। 

एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि मामला प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश से जुड़ रहा है। फिलहाल 2 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। घायल बयान देने की सूरत में नहीं है। जांच में कुछ अन्य पाया गया तो अपराध की धारा में इजाफा किया जा सकता है। 

100% LikesVS
0% Dislikes