वरिष्ठ पत्रकार.पठानकोट।
पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा पठानकोट में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था, उसके लिए अपने स्लीपर सेल को एक्टिव भी कर दिया था, लेकिन, उससे पहले पंजाब की बहादुर पुलिस फोर्स ने उसके सभी मंसूबों को नाकाम करते हुए एक अत्याधुनिक बड़े हथियारों के जखीरा को बरामद कर लिया। इस बात की पुष्टि, जिला पठानकोट पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि की।
बताया जा रहा है कि बरामद किए हथियारों में 3 एके-47, 2 पिस्टल हैं। खास बात यह है कि दोनों ही हथियार विदेशी है। जिनमें एक चाइना मेड व दूसरी टरकी मेड है। इसके साथ ही 7 मैगजीन समेत कुल 98 जिंदा कारतूस मिले हैं। इतनी बड़ी कार्रवाई जिला पुलिस तथा केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त सहयोग की वजह हुई। खैर, इसमें पंजाब पुलिस का रोल अहम माना जा रहा हैं। क्यों, कि उक्त नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए टीम ने दिन रात एक कर दिया। ने यह कार्रवाई सेंटर एजेंसियों के साथ मिलकर की है। पुलिस टीम की इतनी बड़ी कार्रवाई से पंजाब पुलिस निदेशक डाक्टर आईपीएस गौरव यादव भी काफी खुश है तथा टीम को बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा भी की।
…आगे आतंकी की क्या साजिश थी..जानेंगे, इस खास रिपोर्ट में
डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने बताया कि पठानकोट के नरोट जैमल सिंह थाना की पुलिस को सेंटर एजेंसियों से सूचना मिली थी कि आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा आईएसआई के इशारे पर अपने साथियों संग मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है और उसने पाकिस्तान से हथियारों की बड़ी खेप को पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में छिपा कर रखा है जिसके बाद पुलिस ने उक्त क्षेत्र की सर्च दौरान भारी मात्रा में असला बरामद कर आतंकी रिंदा के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आशंका, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी प्लानिंग
पुलिस अधिकारियों ने यह भी आशंका जताई है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति मिलीभगत होने की संभावना है। पुलिस के हाथ कुछ इनपुट और हाथ लगे हैं। जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि इन हथियारों से पंजाब समेत अन्य जगहों पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जानी थी।

