इंद्र सेखड़ी की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात…जल्द मिल सकता है बटाला की औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष पैकेज

नितिन धवन.गुरदासपुर/ दिल्ली।  

पंजाब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में फतेह सिंह बाजवा, इंद्र सेखड़ी के अलावा अन्य प्रमुख लोग शामिल रहें। उनके समक्ष पंजाब के औद्योगिक घरानों से जुड़ी समस्याओं के बारे रखा गया। मंत्री ने इस सभी मुद्दों को काफी गंभीरता से लिया तथा आश्वासन दिया कि जल्द इन सबका निवारण जल्द किया जाएगा।  

दरअसल, पंजाब का बटाला देश-विदेश में कच्चा माल तैयार करने में देश-विदेश में जाना जाता है। समय-समय की सरकारों ने इस क्षेत्र को हमेशा ही नजरअंदाज किया। धीरे-धीरे यहां के औद्योगिक घराने अन्य राज्यों में पलायन कर गए या फिर वह अपना काम बंद कर गए। सबसे बड़ी विडंबना सरहद के पास क्षेत्र पड़ता है। किसी प्रकार से राज्य सरकार, इन्हें कोई विशेष पैकेज या फिर नई नीति पर विचार नहीं करती है। हर बार भरोसा दे दिया जाता है कि औद्योगिक घरानों को विशेष पैकेज तथा उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। वास्तव में ऐसा कुछ नहीं होता है। 

इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्र सरकार से विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें संबंधित केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी हर मांग को प्रमुखता से हल किया जाएगा। जल्द ही बटाला की औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष पैकेज मिल सकता है। 

75% LikesVS
25% Dislikes