वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।
इस हादसे की वजह से एक मजदूर की जान चली गई। एंबुलेंस द्वारा साइकिल सवार मजदूर को 50 मीटर तक घसीटते ले गई। खून से लथपथ मजदूर रविदास ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पता चला है कि मृतक गांव गुरदास नंगल का रहने वाला था। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। हादसा सुबह 10 बजे के करीब का बताया जा रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक, मजदूरी का काम करने वाला रविदास अपनी साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। गुरदासपुर-पठानकोट हाईवे पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस चालक ने टक्कर मार दी। उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। खून से लथपथ मजदूर ने तत्काल दम तोड़ दिया। इस हादसे के उपरांत लोग इकट्ठा हो गए।
भीड़ ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को काबू कर लिया। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया। अपराधी अमृतसर का रहने वाला है। शव को पुलिस ने सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को हादसे के बारे इतलाह कर दिया गया।
काफी गरीब परिवार से था मजदूर
प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि मृतक काफी गरीब परिवार से था। दो वक्त की रोटी काफी मुश्किल तरीके से चल रही थी। परिवार में मृतक ही काम करने वाला था। परिवार में मातम का माहौल हैं। परिवार के समर्थन में लोगों ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।