गंभीर चिंता…किस भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा….पंजाब पर 40 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज..पढ़िए…इस खबर को विस्तार के साथ….?

नितिन धवन.विशाल आनंद/ बटाला/ चंडीगढ़।

वरिष्ठ उद्योगपति और भाजपा नेता इंदर सेखड़ी ने पंजाब की अर्थव्यवस्था के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 हरियाणा जीएसटी संग्रह 6,654 करोड़ रुपये जबकि, पंजाब का 1,572 रुपए रहा। हरियाणा एक बहुत छोटा राज्य है। 50 वर्ष पहले पंजाब का  ही हिस्सा था। वर्तमान में पंजाब की तुलना में 4.25 गुना जीएसटी वसूलता है। पंजाब में आप नेतृत्व सरकार पर प्रहार करते कहा कि सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने और अपने कर्ज पर ब्याज चुकाने के लिए पैसे नहीं है, जबकि उपहार बांटने कहां से धन एकत्रित कर रहे है, यह एक प्रकार से बड़ा सवाल खड़ा होता है। 

सेखड़ी ने आगो जानकारी देते कहा कि बड़ी चिंता की बात है कि पंजाब पर 69 अरब डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद पर 40 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। इससे पंजाब की आर्थिक परिस्थितियां काफी बदतर हो चुकी है। इसके पीछे उन्होंने पुरानी सरकार तथा उनकी गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। एक समय में पंजाब औद्योगिक क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी साख अलग रखता था। प्रदेश की विफल सरकार ने औद्योगिक प्रणाली का बिल्कुल बेडा गर्क कर दिया। अपने भलभूते पर खड़ा होने के लिए पंजाब की औद्योगिक इकाइयों को लंबा समय लग सकता है। 

उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सहयोग से ही इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। केंद्र सरकार वर्तमान में हमारे पड़ोसी देशों की मदद कर रही है। क्योंकि इन देशों ने चीन में विश्वास खो दिया है जो पहले उन देशों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।   दावा करते भाजपा सेखड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार की तरह अपने वादों को पूरा नहीं कर पाएगी।

67% LikesVS
33% Dislikes