अच्छी सोच का परिचय—-ठंड में भी जारी है नेक कार्य
नितिन धवन.बटाला।
कोविड-19 जैसी महामारी का अभी तक वैश्विक स्तर पर समाप्ति नहीं हुई कि ओमीक्रान वेरिएंट ने अपने पांव पसार लिए हैं। इस वेरिएंट का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जबकि, इस वेरिएंट के प्रभाव को भांपते हुए, भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय तथा कुछ गैर सरकारी संस्थाओं ने, इसके खिलाफ लड़ने के लिए ठान लिया हैं।
पंजाब के जिला गुरदासपुर की तहसील बटाला में एंटी करप्शन संस्था (पंजाब) ने एक बढ़िया पहल करते हुए लोगों को इस वेरिएंट के प्रभाव से बचने के लिए , उन्हें मास्क तथा डोज लगाने के लिए प्रेरित किया। यह सब कुछ संभव हुआ तो संस्था में नेक सोच रखने वाले पंजाब अध्यक्ष बीएस साहिल नागपाल, जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया , विशाल आनंद के प्रयासों की वजह से।
उन्होंने बताया की कि इस वैरिएंट के खतरे को भांपते हुए, उन्होंने कुछ अनूठा करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का प्रयास किया। ठंड की ऋतु में लोगों को सोशल डिस्टेंसिग का फामूर्ला इस्तेमाल करते हुए, बारी-बार मास्क तथा एक-एक को डोज लगाने के लिए प्रेरित किया।
उनके मुताबिक, लगभग 100 से ऊपर लोगों को मास्क बांटे गए। काफी अच्छा लग रहा है कि कुछ अच्छी सोच के मुताबिक कुछ करने का। उल्लेखनीय है, कि इस संस्थान के साथ पंजाब, देश-विदेश के कई जानी-मानी हस्तियां जुड़ी है। समाज के लिए भलाई का कार्य करने के साथ-साथ, निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का कार्य भी इस संस्था ने समय-समय पर किया।
अब इस महामारी के खिलाफ लड़ने का फैसला लिया गया। संस्था के सराहनीय कार्य को देखते हुए, जिला प्रशासन ने भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर भाटिया, बटाला प्रधान विशाल आनंद सोनू, मनीष, हनी, अशोक कुमार इत्यादि शामिल हुए।