बटाला को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम.अवैध हथियार, लाखों की ड्रग मनी समेत एक गिरफ्तार शेष तीन फरार

बटाला को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम……अवैध हथियार, लाखों की ड्रग मनी समेत एक गिरफ्तार शेष तीन फरार

ताकिया के बीच छिपा रखी थी अवैध 32 बोर पिस्टल फुल लाडिड तथा 6.40 लाख की ड्रग मनी

नितिन धवन.सोनू सिंह/बटाला/गुरदासपुर।

पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। पुलिस ने भी सुरक्षा के मद्देनजर अपनी कमर कस ली। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अलग-अलग पुलिस पार्टियां मुस्तैद है। जिला बटाला पुलिस ने बटाला दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए, एक व्यक्ति को उसके आवास से गिरफ्तार किया। तकिया के बीच 32 बोर पिस्टल लाडिड तथा 6.40 लाख रुपए की ड्रग मनी हासिल करने का पुलिस ने दावा किया। इस केस में पकड़े गए कथित अपराधी रणधीर सिंह दीरा तथा फरार उसके अन्य साथियों में हीरा, लखा, रमनदीप सिंह के खिलाफ संगीन आरोप के तहत थाना घन्नइएं के बांगर में मामला दर्ज कर लिया गया। अदालत ने पकड़े गए अपराधी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के पुलिस उप-कप्तान रिपुदमन सिंह ने अधिक जानकारी देते कहा कि , उन्हें पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झगड़ा तथा मारपीट करने वाले अपराधी हीरा, लखा, रमनदीप सिंह अपने अन्य साथी रणधीर सिंह धीरा के आवास पर ठहरे हुए है। पुलिस टीम ने घर पर रेड की। तलाशी लेने पर धीरा के तकिया के बीच अवैध पिस्टल, कारतूस तथा ड्रग मनी 6.40 लाख रुपए बरामद हुआ। हालांकि , अन्य साथी पूर्व में ही फरार हो गए। 

पुलिस ने जानकारी दी कि यह अपराधी कुछ केस में भगोड़ा चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह से चौकन्य थी। जब, इनके बारे पता लगा तो रेड किया गया। नशा तस्करों के साथ संबंध होने के बारे तफ्तीश जारी है। गैंगस्टरों के संबंध होने की बात को पुलिस ने अभी बताया नहीं ह। इतना जरूर कहा कि इस केस में आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा किया जा सकता है। 

50% LikesVS
50% Dislikes