पुलिस कुछ कहने से चुप…….दहशत में बटाला सिटी….एसएसपी ने जांच-पड़ताल के जारी किए निर्देश
नितिन धवन/नीरज शर्मा/बटाला/गुरदासपुर।
पंजाब के जिला गुरदासपुर की तहसील बटाला में ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। मामला बुधवार की दोपहर 1 बजे का है। गोलियां जालंधर पर स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर चली। शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस इस बारे अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई।
एसएसपी बटाला मुखविंदर सिंह ने जांच-पड़ताल के निर्देश जारी कर दिए।बुधवार की दोपहर को बटाला के जीटी रोड पर स्थित ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना सिटी के प्रभारी एसएचओ सुखइंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई होल मिलने की पुलिस ने कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी।
एसएसपी मुखविंदर सिंह ने इस केस की गंभीरता को लेते हुए जांच-पड़ताल के आदेश जारी कर दिए। पास में स्थित सीसीटीवी कैमरा से पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश में जुट गई। पुलिस दावा कर रही है कि जिसने भी इस हरकत को अंजाम दिया, उसे किसी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है। फिलहाल, अभी तक किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने की बात सामने नहीं आई।