बटाला-हिमाचल-प्रदेश की पुलिस के नाक में कर रखा था दम…अब दिल्ली में पनाह लेकर जग्गू गैंग को कर रहे थे मजबूत…. बहुचर्चित हत्या मामले में थे 2 कुख्यात अपराधी वांछित…जानिए, बटाला पुलिस ने कैसे ट्रेप लगाकर पकड़ा…?

2-NOTORIOUS-GANGSTER-ARRESTED-BY-BATALA-POLICE

विकास कौड़ा.मोहित बटालवी.बटाला.चंडीगढ़। 

पंजाब के बटाला से बड़ी अपडेट सामने आई। बताया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू गैंग के 2 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई। दोनों ही पिछले समय एक हत्या के मामले में मोस्ट वांटेड थे। पकड़े गए कथित अपराधियों की पहचान सैम मसीह तथा नवजोत सिंह के तौर पर हुई। इनके खिलाफ पूर्व में हत्या, रंगदारी के कई मामले अलग-अलग थाना में दर्ज हैं। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक डाक्टर, आईपीएस गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की। 

DGP-TWEET-11.12.25

…जानिए, इस केस से जुड़ी पूरी अपडेट..?

सितंबर 12 को गांव मूलियांवाल में कुलवंत सिंह नामक की गोलियां मार कर हत्या कर दी जाती हैं। पूर्व में उसे रंगदारी के लिए कई बार फोन आया। उसने देने से साफ इंकार कर दिया। कथित अपराधियों ने पहले मृतक की कुछ दिन रेकी की। उसके उपरांत घर में घुस कर उसे गोलियां मार दी जाती है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो जाती है। 

पुलिस ने पूर्व में इस केस से जुड़े संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के उपरांत पुलिस को पता लगा कि कथित अपराधी दिल्ली के तुगलकाबाद में किसी के घर पनाह लेकर बैठे हैं। पनाह देने वाला कौन था, फिलहाल, पुलिस ने इस बारे स्पष्ट नहीं किया। उन्हें देर रात वहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में कथित अपराधियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दोनों के खिलाफ पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। उन्होंने दावा किया कि पुलिस इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes