वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन.फतेहगढ़ चूड़ियां (गुरदासपुर)।
यहां पर गोली चलना आम बात हैं। पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। गोली लगने से दो भाई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लगभग 7-8 राउंड फायरिंग हुई। मैन्यूल मसीह तथा सैमुअल मसीह को अस्पताल भर्ती कराया गया। एक की हालत चिंताजनक होने की वजह से अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रुबी, प्रिंस एवं 10-12 अज्ञात के खिलाफ धारा-307 (इरादे-ए-कत्ल) के तहत थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में मामला दर्ज कर लिया। मौके से कुछ खाली होल बरामद हुए। फिलहाल, किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। कथित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मामला पुरानी रंजिश का हैं। दोनों पक्ष का तकरार लंबे समय से चल रहा था। कई बार आपस में समझौता भी हुआ। लेकिन, विवाद समाप्त नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात्रि 8 बजे दोनों पक्ष में मामूली तकरार हुआ। लेकिन, रात 10 बजे रूबी, प्रिंस गुट ने अन्य 12 साथियों सहित दोनों भाई ( मैन्यूल मसीह तथा सैमुअल मसीह) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। दोनों भाईयों को गोलियां लगी। मौके पर ही जमीन पर गिर गए। मौके से हमलावर फरार हो गए।
खून से लथपथ दोनों भाईयों को परिजनों से पास में स्थित सिविल अस्पताल दाखिल कराया। एक की हालत अति गंभीर होने की वजह से स्थानीय चिकित्सकों ने उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। उधर, पुलिस ने 2 नामजद एवं 12 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि थाना प्रभारी एसएचओ प्रभजोत सिंह ने की।
पूर्व में ही आपराधिक छवि के है गुनहगार
पुलिस ने जानकारी दी है कि कथित अपराधी पूर्व में ही आपराधिक छवि के हैं। उनके खिलाफ पूर्व में मामले दर्ज हैं। हथियार, उनके पास कहा से आए, यह जांच का विषय हैं। इस बारे पता लगाया जा रहा है कि लाइसेंसी था फिर अवैध। मौके से खाली होल बरामद कर लिए गए। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीम गठित की गई। जल्द गिरफ्तारी का पुलिस द्वारा किया जा रहा हैं।