GURDASPUR BREAKING..जेल में खूनी झड़प…..जानिए, कितने कैदी हुए घायल…विवाद की क्या रही असल वजह…समझिए, इस रिपोर्ट में….?

CENTRAL-JAIL-GURDASPUR-FILE-IMAGE

विकास कौड़ा.मोहित बटालवी.बटाला (गुरदासपुर)। 

SSP..GURDASPUR

गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों के 2 गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान एक गुट ने दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें एक कैदी घायल हो गया। घटना के बाद जेल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम 5 बजे हुई। कैदियों के बीच हुई इस झड़प में एक कैदी के सिर पर चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य मौके पर केंद्रीय जेल पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कैदियों को अलग-अलग बैरकों में बंद कर दिया गया।


हमले में घायल कैदी की पहचान कोमलप्रीत सिंह निवासी कलानौर के रूप में हुई है। उस पर गुरजंट सिंह निवासी तरन तारन, पवन निवासी अलीवाल, मानिक निवासी छेहरटा अमृतसर, सुखजीत सिंह जंडियाला गुरु और अमनदीप सिंह निवासी कलानौर ने पत्थरों से हमला किया। घायल कैदी कोमलप्रीत सिंह का इलाज जेल के भीतर ही किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। फिलहाल जेल के अंदर स्थिति नियंत्रण में है।

100% LikesVS
0% Dislikes