गौर से देखिए 2 शातिर भाईयों को…..जिनका काम था चोरी करना……अंजाम देने में थे एकदम एक्सपर्ट…रिपोर्ट में समझिए, कैसे पुलिस ने उन्हें दबौचा….?

ARREST-INTT.

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पंजाब के 2 मशहूर शातिर भाईयों को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उनका काम बड़े-बड़े शोरूम में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए कथित अपराधियों की पहचान जय चौधरी और सन्नी चौधरी, बस्ती जोधेवाल के तौर पर हुई।फिलहाल, पुलिस ने इनके कब्जे से काफी संख्या में बहुमूल्य मोबाइल तथा नकदी भी बरामद हुई। पुलिस दोनों के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर लिया। अब पता लगाया जा रहा है कि उनका नेटवर्क तथा किन-किन के साथ संपर्क था, और अन्य थाना में आपराधिक मामलों की संख्या के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। क्षेत्रीय पुलिस इस कार्रवाई को बड़ा मान कर चल रहा हैं।

..कहां तथा किस जगह दी गई वारदात, जानिए, इस रिपोर्ट में……?

हाल ही में कथित भाईयों ने बस्ती जोधेवाल के आजाद नगर इलाके में मोबाइल फोन की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एडीसीपी वन समीर वर्मा ने बताया कि दोनों भाई मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण एरिया में स्थित गांव मरिया इलाके के हैं और काफी समय से दोनों लुधियाना में ही रह रहे थे।

16 जनवरी को आरोपियों ने आजाद नगर इलाके में गुप्ता टेलीकॉम दुकान के ताले तोड़ कर अंदर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की तो आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई नशा करने के आदी है और नशा पूर्ति के साथ साथ पैसा शॉर्टकट में कमाने के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि उनके साथ कितने लोग है और वह चोरी का सामान किस-किस को  बेचते थे।

100% LikesVS
0% Dislikes