SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना में एक व्यक्ति ने स्टूडेंट के साथ श्मशानघाट में रेप किया। आरोपी ने स्टूडेंट को स्कूल जाते हुए धमकी दी और उसके बाद अगवा करके उसे श्मशान घाट में ले गया। आरोपी पीड़ित स्टूडेंट का पड़ोसी है। पुलिस ने पीड़ित स्टूडेंट की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना जमालपुर में एफआईआर दर्ज कर दी है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साहिबाना की है। आरोपी की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई और उसकी उम्र 35 साल है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 1 अप्रैल को सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह मोहल्ले से थोड़ी दूर पहुंची तो गली में ही रहने वाले नीरज कुमार ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर राम नगर की ओर ले गया।

