जान की दुश्मन…एक दूसरे के प्यार में डूबा था ये जोड़ा…आखिर, कैसे टूटा इनका रिश्ता….क्यों, प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर कर दिया चाकुओं से हमला, फिर पुलिस ने कौन सा खोला बड़ा राज

HAMLA-SYMBOYSIS-PICTURE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला करने वाली गर्लफ्रेंड पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों के प्यार की शुरुआत करीब 3 महीने पहले सैलून में हुई। आरोपी युवती बाल कटवाने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए और चैटिंग होने लगी। जब युवती ने फोन नहीं उठाया तो युवक PG पहुंचा था।

सेल्फ डिफेंस में वार कर दिया

बॉयफ्रेंड का परिवार गर्लफ्रेंड पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा रहा है। वहीं, गर्लफ्रेंड के परिवार का कहना है कि बॉयफ्रेंड व उसके दोस्त नशे की हालत में पीजी में घुसे और उसके साथ लड़ाई करने लगे। युवती पहले चिल्लाती रही। वह किचन में थी। उसके हाथ में चाकू आया तो उसने सेल्फ डिफेंस में वार कर दिया।

लड़की ने चाकू से वार कर दिया और वहां से भाग गई-POLICE

जबकि पुलिस के अनुसार, 3 दिन से युवती का मोबाइल काफी विजी चल रहा था और युवक की बात नहीं हो रही थी। बॉयफ्रेंड इसी बात से गुस्से में था और वह अपने दोस्तों के साथ गर्लफ्रेंड के पीजी में पहुंचा। वहां विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की ने चाकू से वार कर दिया और वहां से भाग गई।

लुधियाना के अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

लुधियाना के अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

जोर-जोर से शोर-शराबा मचाने लगे

  • हरियाणा के यमुनानगर में गांव लाकड़ा की रहने वाली आरोपी युवती खुशी के फुफेरे भाई शिवम ने बताया कि तीन शरारती तत्व नशे की हालत में लड़की के पीजी (PG) के बाहर आकर जोर-जोर से शोर-शराबा मचाने लगे और जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। जब वे युवक लगातार दरवाजा पीटने और शोर मचाने से बाज नहीं आए, तो खुशी ने मजबूरन दरवाजा खोल दिया।
  • शिवम ने बताया कि जब उन युवकों ने खुशी के साथ हाथापाई शुरू कर दी तो अपनी जान और आबरू बचाने के लिए उसने हमला किया। उसके हाथ में जो भी सामान (चाकू) आया, उसने आत्मरक्षा में मार दिया।
  • कार के शो रूम में सेल्सगर्ल के रूप में काम कर रही थी
  • शिवम ने बताया कि खुशी 12वीं तक पढ़ी है और वह हरियाणा के गांव लाकड़ा की रहने वाली है। वह 3 महीने से लुधियाना की ग्रोवर हुंडई कार के शो रूम में सेल्सगर्ल के रूप में काम कर रही थी। परिवार का कहना है कि खुशी यहां किसी लड़के को नहीं जानती थी। उसके साथ गांव की 2-3 अन्य लड़कियां भी रहती हैं। शिवम ने बताया कि सोमवार सुबह सब-इंस्पेक्टर का फोन आने के बाद उसका परिवार रात की ट्रेन पकड़कर लुधियाना पहुंचा। पुलिस घायल युवक के बयान दर्ज करने अस्पताल गई है, लेकिन अभी उसके बयान दर्ज होना बाकी हैं। युवक मनप्रीत का हाल जानने जब खुशी अस्पताल पहुंची तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

मनप्रीत सिंह के साथ अफेयर

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि 3 महीने पहले खुशी दोराहा स्थित सैलून में बाल कटवाने गई। उसके बाद युवती का हेयर ड्रेसर मनप्रीत सिंह के साथ अफेयर हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए और इसके बाद दोनों में काफी बातें होनी लगी। अक्सर एक-दूसरे को मिलते रहते थे। युवती अक्सर उसके सैलून जाती रहती थी। मनप्रीत सिंह 5 महीने पहले मलेशिया से भारत आया और सैलून खोला था।###USA##UK###CANADA###ATTACKED-AGAINST-LOVER-THE-GIRL-FRIEND-ARRESTED-BY-POLICE###LUDHIANA###PUNJAB###INDIA###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes