SNE NETWORK.LUDHIANA.

पत्नी को पीटता पति। पड़ोसी बचाने की कोशिश करते हुए।
लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में एक पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि पति अपनी पत्नी से पहले थार गाड़ी और फिर बाइक की मांग कर रहा था। पत्नी अपना सैलून चलाती है और पति से ज्यादा कमाती है। आरोप है कि पति उससे कहता था कि जब वह इतना कमाती है तो उसे एक थार गाड़ी लेकर क्यों नहीं दे सकती। बाइक-गाड़ी को लेकर विवाद बढ़ा तो वो पत्नी से मारपीट करने लगा।
पत्नी खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों के घर चली गई, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसके साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़िता ने जगतपुरी चौकी पुलिस को शिकायत देकर CCTV फुटेज सौंपा है।

पत्नी को थप्पड़ मारता हुआ पति सीसीटीवी में कैद
पहले जानिए CCTV में क्या दिख रहा…?
- CCTV फुटेज में पति पहले पत्नी को थप्पड़ मारता दिख रहा है। इसके बाद वह उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा देता है।
- महिला के सड़क पर गिरने के बाद भी आरोपी रुकता नहीं है और उस पर लातों से हमला करता है। इस दौरान महिला खुद को बचाने की काफी कोशिश करती है, लेकिन पति लगातार उस पर हमला करता है। मारपीट के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बाहर निकल आते हैं। थोड़ी देर बाद उन्होंने बीच-बचाव कर महिला को आरोपी से बचाया।

पत्नी ट्विंकल समराला चौक पर अपना सैलून चलाती है। मारपीट के बाद घायल हालत में।
आरोपी की पहचान जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव निवासी पति रितीश शर्मा (29) के रूप में हुई है। पत्नी ट्विंकल (28) समराला चौक पर अपना सैलून चलाती है, जबकि रितीश शर्मा मेडिकल लाइन में काम करता है। ट्विंकल का पहले पति से करीब 2 साल पहले तलाक हुआ था। उसका 7 साल का बेटा भी है। पहले पति से तलाक के केस के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। केस के दौरान ट्विंकल के दोस्तों के साथ रितीश भी आया था, जहां दोनों में दोस्ती हुई और नवंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रहने लगे।###UK###CANADA###USA###AUSTRIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SPAIN###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

