बेदर्द पति……कड़ाके की ठंड में मां सहित नवजात को घर से निकाला बाहर, मौत…….जांच के आदेश

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

बेदर्द पति ने अपनी पत्नी सहित 4 दिन के नवजात को घर से बाहर निकाल दिया। ठंड के बीच नवजात की मौत हो गई। बच्चे को कब्र में दफना दिया गया। मामला, पुलिस तथा सिविल प्रशासन के पास पहुंचा तो पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कब्र से बच्चे का शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में बच्चे की मौत ठंड की वजह से होने की पुष्टि हो गई। 


घटना 24 दिसंबर की है। जब तक पुलिस के पास मामला पहुंचा तो परिवार बच्चे को दफना चुका था। उस दौरान बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने बच्चे की मां संगीता के बयान पर बच्चे के पिता के खिलाफ धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उस दौरान पति को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया। परिवार ने अदालत में याचिका दायर कर शव को कब्र से निकालने की मांग की। महिला संगीता फिल्लौर कोर्ट में पहुंची थी। वहां उसने कोर्ट को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोर्ट ने शव को कब्र से निकालने का आदेश दिया।

परिवार ने बयां की कहानी 


संगीता के भाई अजय ने बताया कि उसकी बहन की शादी चक्क साबू गांव के जीतू से हुई थी। जब उसकी बहन गर्भवती थी तब जीतू ने संगीता से कहा था कि उसकी शादी वह अपनी छोटी बहन से करवा दे। संगीता ने इस बात का विरोध किया तो जीतू ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 23 दिसंबर को जीतू ने फिर वही बात दोहराई। मगर संगीता नहीं मानी तो जीतू ने रात में मां और बेटे को बिना गर्म कपड़े के बाहर निकाल दिया। सुबह तक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। ठंड लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई। डीएसपी सिमरनजीत सिंह ने कहा कि बच्चे को दफनाने से पहले परिवार ने पुलिस को नहीं बताया था। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को शव कब्र से निकाल लिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes