वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
दिन दिहाड़े तेजधार हथियार से काट कर एक नौजवान की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव पार्क में फेंक कर फरार हो गए। मामला, लुधियाना में साहनेवाल के सुआ रोड स्थित इंदिरा पार्क का बताया जा रहा हैं। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। मक्कड़ कॉलोनी निवासी लालू (20) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।