रिश्वतखोर….कितने दगाबाज निकले ‘SMO’ तथा सहायक क्लर्क….जितने चंद पैसों के लिए बेच दिया अपना ईमान…अब जेल की सलाखों के पीछे कर रहे है पछतावा..?

BRIBER-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना के कस्बा सिधवां बेट स्थित सरकारी अस्पताल में विजिलेंस विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर एसएमओ और एक सहायक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सिधवां बेट अस्पताल की एसएमओ हरकीरत गिल पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के अधीन आने वाली लगभग 25 डिस्पेंसरियों में तैनात करीब 125 कर्मचारियों से ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली शुरू कर रखी थी।बताया जा रहा है कि इस अवैध वसूली से परेशान एक कर्मचारी ने गांव के सरपंच पति बलकार सिंह से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला आम आदमी पार्टी के नेता केएस कंग तक पहुंचा। कंग ने इसे गंभीर मानते हुए विजिलेंस विभाग को सूचना दी।

विजिलेंस टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। पाउडर लगे नोट भेजे गए। जैसे ही सहायक क्लर्क सतविंदर सिंह ने पैसे लेकर एसएमओ हरकीरत गिल को सौंपे, वैसे ही विजिलेंस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जहां एक ओर सिधवां बेट के लोग विजिलेंस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए, वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

67% LikesVS
33% Dislikes