SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना के थाना डाबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बागी स्टैंड इलाके में शनिवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावर एक व्यक्ति के घर में घुस गए। आरोपियों ने उसका हाथ काटकर एक बैग में रखा और एक दुकानदार को सौंप दिया। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। एसीपी अनुभव जैन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले का खुलासा तब हुआ अज्ञात बाइक सवार बदमाश बागी स्टैंड इलाके में एक करियाना स्टोर पर पहुंचे और दुकानदार को सफेद रंग का लिफाफा दिया। आरोपियों ने दुकानदार को धमकी दी कि यह पड़ोसियों को दे देना, विरोध करने पर उनका भी यही अंजाम होगा। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। दुकानदार ने जब लिफाफा खोलकर देखा, तो उसके भीतर खून से सना हुआ इंसान का कटा हुआ हाथ मिला।
दुकानदार की चीखें सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे। वीभत्स घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में दहशत पैदा हो गई। सूत्रों के अनुसार, इस वारदात के तार सुबह रेरू साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास घटी हिंसक घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं। शनिवार सुबह रेरू साहिब के समीप दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें तेजधार हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है।
पुलिस करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची
घटना की सूचना थाना डाबा पुलिस को दी गई। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कटे हुए हाथ को अपने कब्जे में लिया और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना डाबा पुलिस का कहना है कि बागी स्टैंड और आसपास के रास्तों पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके।###USA###UK###CANADA###LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SPAIN###IRELAND###NETHER-LAND###SINGAPORE###

