BREAKING..हिंसक ड्रामा, POLICE चौकी पर तोड़फोड़, 2 पुलिस कर्मचारी INJURED , माहौल तनावपूर्ण, ये हाल है, लुधियाना के इस क्षेत्र का…।

SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

अभी-अभी यहां से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां पर काफी हिंसक ड्रामा हो गया। पता चला है कि इस घटनाक्रम 1 एएसआई सहित कुल 2 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। आरोप लगे है कि एक पक्ष की भीड़ ने पुलिस चौकी को निशाना बनाया तथा

ईंट-पत्थर तक बरसाए गए। रोड पर ट्रैफिक को भी जाम कर दिया। उधर, एक पक्ष ने आरोप कि पुलिस ने शराब पी रखी थी, उल्टा उनके धक्का-मुक्की की। मोबाइल तक तोड़ दिया गया। एक वीडियो में पुलिस के कर्मचारियों ने शराब पी रखने की बात को भी माना है। सोशल मीडिया में में काफी तेजी से प्रसारित हो रही है। मामला, पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास पहुंच चुका है। फिलहाल , किसी तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना शहर के एक व्यस्त क्षेत्र से जुड़ा है। 

जानकारी के मुताबिक, देर रात्रि लुधियाना के एक व्यस्त इलाका में पुलिस नाका लगा रखा था। पुलिस प्रत्येक वाहन की तलाशी ली थी। एक पुलिस कर्मचारी के अनुसार, शुक्रवार को एक बड़ी लूट हुई थी। उसमें सोना तथा एक वाहन को लूट लिया गया। ऐसे में एक एक्टिवा सवार 1 व्यक्ति को रोका गया। दस्तावेज की मांग की गई तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बाजी हो गई। कुछ देर बात मामला शांत हो गया। एक्टिवा सवार घर चल दिए।

पुलिस ने आरोप लगाया कि थोड़ी देर उपरांत एक्टिवा सवार ने लोगों को इकट्ठा कर चौकी को निशाना बनाया। आरोप लगा कि एएसआई सहित पुलिस कर्मचारियों पर ईंटों से हमला किया।  2 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए। उधर, एक पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका मोबाइल तोड़ दिया। धक्का-मुक्की भी की गई। 

67% LikesVS
33% Dislikes