16 साल तक देश की सेवा….दिल का दौरा पड़ने से सैनिक गुरप्रीत की हुई मौत

वरिष्ठ पत्रकार.हलवारा.लुधियाना। 

भारतीय सेना में तैनात नायक गुरप्रीत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। ड्यूटी के दौरान शनिवार तड़के चार बजे के करीब गुरप्रीत सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जवान को तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया दोपहर को उनके पार्थिव शरीर को अंबाला से गांव लाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 19 साल की आयु में गुरप्रीत सेना में भर्ती हुए थे। 31 अगस्त को जवान की रिटायरमेंट थी। 16 साल देश की सेवा करने वाले गुरप्रीत सिंह के सेना से सेवामुक्त होने पर परिवार और दोस्तों ने खुशी के समागम की कई योजनाएं बना रखी थीं।


गुरप्रीत सिंह की अचानक मौत से  गांव में मातम पसरा है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नायक गुरप्रीत सिंह अपने परिवार में पत्नी गुरप्रीत कौर, बेटी अवनीत कौर और मां जसविंदर कौर को अपने पीछे छोड़ गए।  

100% LikesVS
0% Dislikes