‘AAP’ मेयर पति की गंदी करतूत..महिला टीचर को बार-बार फोन कर मांगता है वो….जानेंगे, क्या…?

RAPE-SYMBOLIC-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लेडी टीचर, जिसने लुधियाना मेयर के पति पर आरोप लगाए हैं। - Dainik Bhaskar

लेडी टीचर, जिसने लुधियाना मेयर के पति पर आरोप लगाए हैं।

लुधियाना में लेडी टीचर ने मेयर के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि मेयर का पति मैसेज करता है और बार-बार अश्लील फोटो भेजने के लिए दबाव डालता है। जब वो मना करती है, तो वह जान से मारने की धमकी देता है।

लेडी टीचर का आरोप है कि मेयर का पति उसे मानसिक तौर परेशान कर रहा है। टीचर ने कहा कि वो कल सबूतों के साथ मीडिया के सामने आएगी और मेयर के पति की आशिक मिजाजी का भंडाफोड़ करेगी। इस मामले की शिकायत CM और DGP को भी भेज दी है। उधर, इस मामले में AAP मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि उन्हें इस मामले में ज्यादा पता नहीं है। लेकिन कुछ सूचनाएं उनके पास आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई शिकायत पुलिस को दी गई है, तो उसकी जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आए।

लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर और उनके पति।- फाइल फोटो

लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर और उनके पति।- फाइल फोटो

लेडी टीचर ने बताया कि वह एक प्ले स्कूल चलाती है। इसके अलावा फूड प्रोडक्ट और जिम का काम भी करती है। आरोपी रवि आनंद पहले ऑटो चलाता था और उनके बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई। टीचर ने बताया कि कुछ साल पहले जब उसके पति बीमार थे, तभी रवि आनंद ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। पति की मौत के बाद रवि आनंद का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह अश्लील हरकतें करने लगा और बार-बार आपत्तिजनक फोटो भेजने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकियां देता है।

  • टीचर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर पूरे मामले का खुलासा किया और लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वह अकेले अपने दम पर कारोबार चला रही है और उसे किसी का सहारा नहीं है। लेडी टीचर ने बताया कि रवि आनंद लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर का पति है और अपने रसूख का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाता है। उसकी और उसके भाई की जान को खतरा है। पुलिस सुरक्षा दे। टीचर ने बताया कि 22 अप्रैल को (दोपहर 2 से 3 बजे) वह शिकायत लेकर मेयर आवास पहुंची थी। लेकिन वहां भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को देखकर वह घबरा गई और असुरक्षा महसूस करते हुए वहां से लौट आई। टीचर ने कहा कि उसने डीजीपी और मुख्यमंत्री को शिकायत भेज दी है। साथ ही वह कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी के खिलाफ सभी सबूत सार्वजनिक करेगी।
टीचर का आरोप है कि मेयर के पति ने उसे वॉट्सएप पर मैसेज किए।

टीचर का आरोप है कि मेयर के पति ने उसे वॉट्सएप पर मैसेज किए। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कानूनी जांच होनी चाहिए। उन्होंने लेडी टीचर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलनी चाहिए।

100% LikesVS
0% Dislikes