BIG-NEWS…घर से बेदखल कर रहा रखा था 2 नलायक बेटों, दोनों ही नशे के थे आदी, प्रतिदिन करते थे बाप को प्रताड़ित….फिर एक दिन वो कदम उठाया, जिसे पुलिस व समाज देख रह गया दंग..

SUICIDE-BY-HANGMAN-NOOSE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना की महावीर कॉलोनी में बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर एक 70 वर्षीय पिता ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरदेव सिंह की पत्नी किरन देवी ने पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरदेव सिंह की पहली शादी से दो पुत्र लवप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह हैं। इनकी मां का करीब 17 साल पहले आकस्मिक निधन हो गया था। ये दोनों मकान के ऊपरी हिस्से में रहते थे। बेटों की अनैतिक गतिविधियां और गलत आदतें थीं। इसी कारण गुरदेव सिंह ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी लवप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।बेटों के दुर्व्यवहार, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियां इस घटना का मुख्य कारण बनीं। उनकी अनैतिक गतिविधियां और गलत आदतें भी इसमें शामिल थीं। बेटों ने मकान पर कब्जा करने के लिए बुजुर्ग माता-पिता पर दबाव बनाया था। इसी मानसिक आघात और बदनामी के डर से गुरदेव सिंह ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।###USA###CANADA###SUICIDE-NEWS###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###IRELAND###PUNJAB###INDIA###@

100% LikesVS
0% Dislikes