वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पति ने शादी के 11 महीने बाद ही अपने दो भाईयों के साथ मिल अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच आरोपी बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ी और ससुरालियों को सूचना दी कि उनकी बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान भावना (25) के रूप में हुई है। भावना के परिवार वाले पहुंचे तो उन्हें शक हुआ। गले पर निशान देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर पति राहुल गोदारा, उसके भाई रोहित और रिंकू गोदारा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रोहित और रिंकू दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मामला, पंजाब के लुधियाना के अधीन एक क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं।
परिवार वालों के मुताबिक आरोपी उनकी बेटी की शादी मार्च 2025 में राहुल से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बीतने के बाद ही आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर भावना को परेशान करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करते थे। भावना ने कई बार परिवार वालों को बताया, लेकिन हर बार आरोपी माफी मांग लेता था और आगे से ऐसा न करने की बात करते थे। आरोपियों ने भावना की गला दबाकर हत्या की है।
