BREAKING NEWS……पुलिस ने तोड़ा यहां पर कुख्यात गैंगस्टर गोल्ड़ी बराड़ का नेटवर्क…..जानिए, कितनी मात्रा में बरामद हुए हथियार….2 दर्जन के करीब बदमाशों पर ‘FIR’

FIR-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती है। आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि आरोपियों से पुलिस को अवैध हथियार भी मिले है।


जानिए, क्या कुछ खंगाला जा रहा है उनका….?


बदमाशों के मोबाइल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। पता किया जा रहा है कि ये कब से गोल्डी बराड़ के संपर्क में है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 111(1,2) BNS 25/54/59 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया है। इसी के साथ पुलिस ने 15 और बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की है।पुलिस ने आरोपियों को 12 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर वैद्य मंदिर चौक के पास दरेसी ग्राउंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोल्डी बराड़ ने फिरौती वसूलने के लिए एक संगठित अपराध समूह बनाया है। पुलिस जांच कर रही है कि अभी तक इन लोगों ने कितने लोगों से फिरौती मांगी है।


…ये थे वो कुख्यात बदमाश


इस समूह में शुभम ग्रोवर, वरिंदर चरण, मानव, विकास, राजेश उर्फ ​​कन्नू, संदीप, नरेश सोनी, विक्रम संदीप, राजन सिद्धू उर्फ ​​नन्नी, जसप्रीत सिंह उर्फ जस, जतिन उर्फ ​​सैम और जतिन कटारिया शामिल हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes