SNE NETWORK.LUDHIANA.
पंजाब के जगराओं में सिधवां बेट इलाके में एक ही दिन दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नशे के आदी थे। दोनों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान हैरी (26) और प्रिंस (25) के रूप में हुई है। एक युवक का शव घर से बरामद हुआ, जबकि दूसरे का शव खेत में बाइक के पास पड़ा मिला। दोनों के पास से सिरिंज मिलने की बात भी सामने आई है।
चीख पुकार मच गई
एक ही गांव में एक ही दिन में नशे के कारण दो मौतें होने से चीख पुकार मच गई। मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना सामने आने के बाद राजनीतिक नेताओं का गांव पहुंचना शुरू हो गया। नेताओं ने पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि नशे पर प्रभावी रोक लग चुकी है तो गांवों में युवाओं तक नशा पहुंच कैसे रहा है। एक ही दिन में दो युवाओं की मौत ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।###USA###UK###CANADA###2 YOUTH-DEATH-BEHIND-THE-REASON-OF-DRUG’S###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

