CANADA….इस अग्निकांड में पंजाबी परिवार जलकर खाक…..चारों तरफ शौक की लहर

BRAMPTON-PUNJABI-HOUSE-IN-FRONT-CANADA-POLICE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

कनाडा के ब्रैंपटन शहर में एक बहुत बड़ा अग्निकांड हुआ। दर्दनाक हादसा रात का बताया जा रहा हैं। इसमें मासूम बच्चों सहित कुल 4 की मृत्यु हो चुकी हैं। जबकि, 2 हालत की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल में महिला गर्भवती थी, पेट में उसके बच्चे की मौत होने की पुष्टि हो चुकी हैं। हादसाग्रस्त परिवार पीछे भारत के पंजाब में स्थित लुधियाना शहर का रहने वाला हैं। लंबे समय से कनाडा में बस गया। जांच एजेंसी मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा था फिर कोई साजिश थी। फिलहाल, असल कारण अभी तक पता नहीं चल पाए। लुधियाना में परिवार में काफी शौक पाया जा रहा है। सभी कनाडा के लिए रवाना हो रहे हैं। 

कैसे हुआ हादसा…जानिए, खास रिपोर्ट में….?

रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार रात को सो रहा था। एकदम घर को आग लग गई। पहले परिवार के 2 सदस्य उठे। लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि वो अपनी जान बचाने के लिए छत से कूद गए। भीतर मासूम सहित कुल 4 को समय रहते नहीं बचाया जा सका। वह जलकर राख हो गए। किसी तरह घायलों को सरकारी मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। इसमें महिला गर्भवती थी , पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह बिजली की शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन, असल कारण की अभी किसी प्रकार से अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। 

हादसाग्रस्त परिवार की पहचान

मरने वालों की पहचान हरिंदर सिंह, अनु कौर, गुरजीत कौर तथा 2 साल का बच्चा भी शामिल हैं। जबकि, घायलों की पहचान युवराज सिंह, अर्शवीर कौर के तौर पर हुई। सभी का पीछे लुधियाना से ताल्लुक हैं। परिवार के शेष सदस्य लुधियाना से कनाडा के लिए रवाना हो चुका है। हादसे के अभी तक स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाए। जांच एजेंसी हर पहलू पर अपना -अपना काम कर रही हैं। इस हादसे ने पंजाबी जगत को काफी सदमे में पहुंचा दिया हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes