CRIME…ये है पंजाब की कानून-व्यवस्था, महिला डॉक्टर की बुरी तरह से पिटाई, अश्लील हरकतें करने का भी लगा आरोप

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने तथा उसे जान से मारने का मामला सामने आया। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर के साथ जुड़ा है। पता चला है कि उसकी एक्टिवा को टक्कर मारने के साथ-साथ मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं, पति को भी बुरी तरह से पीटा गया। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया। हमलावरों की कुल संख्या 6 के करीब बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही गिरफ्तार करने का पुलिस दावा भी कर रही है। 


..यह लगया आरोप


महिला डॉक्टर  ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गगन नगर ग्यासपुरा की रहने वाली हैं। वह काम से घर लौट रही थीं। रास्ते में दो-तीन लड़के आए, जिन्होंने मेरे हाथ खींचकर मुझे गिरा दिया। जब मैं जमीन पर गिर गई, तो हमलावरों ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह लोगों की मदद से मुझे एक्टिवा के नीचे से निकाला गया। मैंने अपने पति को फोन किया, तो उन्होंने भी कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया। करीब 8 से 10 युवकों ने हम तीनों के साथ जमकर मारपीट की।
घायल दीपक ने बताया कि वह अकाउंटेंट है। उसकी शादी 2 साल पहले हुई थी। देर रात उसकी पत्नी काम से लौट रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह अपने दोस्त के साथ मौके पर गया तो उन लोगों ने उसकी एक न सुनी और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। सभी हमलावरों के पास धारदार हथियार थे।

100% LikesVS
0% Dislikes