CRIME-NEWS…NRI महिला की चाकू मारकर हत्या

MURDER-SNE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एक NRI महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह करीब 3 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटी थी। उसका शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चाकू मारने के निशान मिले हैं। वारदात का पता लगते ही महिला को दीप अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। उसके पति रविंदर सिंह पर हत्या करने का शक है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।###CANADA###USA###UK###LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###CHILLY###SPAIN###GERMANY###

100% LikesVS
0% Dislikes