CRIME REPORT….कौन सा बड़ा गैंगस्टर पुलिस ने पकड़ा..कितनी मात्रा में बरामद हुआ असला….जानकारी के लिए पढ़े विस्तृत रिपोर्ट…?

Arrest-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)। 

पुलिस ने बी-कैटेगरी के कुख्यात गैंगस्टर रवि राजगढ़ को गिरफ्तार किया। रवि राजगढ़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। उसे खन्ना की दोराहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 5 पिस्टल और 7 कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर हत्या, अवैध हथियार, मारपीट और धमकी समेत कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आरोपी रवि राजगढ़ इसी साल गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से 2 बार मुलाकात कर चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को विदेश भगाने में 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की थी।


SSP के अनुसार, आरोपी रवि के खिलाफ दोराहा थाने में 2 केस दर्ज हैं। इनमें से एक केस गांव चणकोइया खुर्द में हुई फायरिंग से जुड़ा हुआ है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दोराहा पुलिस का दावा है कि रवि राजगढ़ की गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes