DIG भुल्लर रिश्वतकांड….55 एकड़ जमीन, केयर-टेकर SI, रातोंरात बोरिया बिस्तर लेकर फरार, सबूत भी मिटाए

DIG-MACCHIWADA-FRAM-HOUSE-IMAGE-SNE-1

वरिष्ठ पत्रकार.माछीवाड़ा.लुधियाना। 

DIG-MACCHIWADA-FARM-HOUSE-IMAGE-SNE-2

रिश्वत केस में गिरफ्तार पूर्व DIG हरचरण भुल्लर को लेकर प्रतिदिन  नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब नया मामला सामने आया है कि लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित मंड शेरियां में भुल्लर का एक बड़ा फार्म हाउस है। इससे सटी हुई 55 एकड़ जमीन भी है। भुल्लर इसके लिए महकमे के ही एक सब इंस्पेक्टर (SI) को बतौर केयर टेकर रखा हुआ था।


जिस दिन भुल्लर की चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित कोठी पर CBI की पहली बार रेड हुई, उसी दिन मंड शेरियां के फार्म हाउस में केयर टेकर का काम कर रहा यह SI अपना बोरिया बिस्तर लेकर वहां भाग गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह एक छोटे ट्रक में सामान लोड करके ले गया। वह कहां गया, अभी तक किसी को उसके बारे में पता नहीं है।
सीबीआई की टीम जब इस फार्म हाउस पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। यहां तक की सीसीटीवी और डीवीआर तक गायब थी। टीम ने भी आशंका जताई कि यहां से सबूत नष्ट किए गए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes