ENCOUNTER-AT-LUDHIANA…….कौन है तरनप्रीत….क्या है, इसके कारनामे, पुलिस को देख क्यों, चलाई गोली, जानिए, कितने बदमाशों को लिया हिरासत में….?

ENCOUNTER-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

पंजाब के लुधियाना में पुलिस की ANTF (नारकोटिक्स विरोधी कार्य बल) और चार कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान एक बदमाश की कमर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उठाया और सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं बाकी 3 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के पास सूचना थी कि कार में चार युवक असला लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर उन्हें लोहारा में पेट्रोल पंप के पास घेर लिया। पुलिस ने जब उनकी घेराबंदी की तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और वहां से गाड़ी भगाने की कोशिश की। उसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि गए बदमाश को गोली लग गई। जिसे गोली लगी है उसकी पहचान लोहारा निवासी तरनप्रीत सिंह के रूप में हुई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसने वहां से भी भागने की कोशिश की लेकिन स्टाफ ने उसे पकड़ लिया।

सिविल अस्पताल में दाखिल एनकाउंटर में घायल आरोपी तरनप्रीत सिंह।

सिविल अस्पताल में दाखिल एनकाउंटर में घायल आरोपी तरनप्रीत सिंह।

हमले में घायल तरनप्रीत सिंह ने बताया कि वो लोहारा में रहता है और उस पर किसने गोलियां चलाई उसे नहीं पता। उसका कहना है कि जिन्होंने उन पर गोलियां चलाई हैं वो सिविल यूनिफॉर्म में थे और छह सात थे। गोलियां चलाने के बाद वो कार में बैठे तीन अन्य लोगों को अपने साथ ले गए हैं जबकि उसे लेकर सिविल अस्पताल आ गए।

तरनप्रीत सिंह ने बताया कि उसके एक दोस्त ने उसे बुलाया तो वह चले गया। कार में दो लोग आगे बैठे थे और उसका दोस्त पिछली सीट पर था। उसने बताया कि आगे कार में कौन थे उसे नहीं मालूम। उसे यह भी मालूम नहीं था कि उनके पास कुछ गलत सामान है। उसने बताया कि जब कुछ लोगों ने उनकी कार को घेरा तो आगे बैठे लोगों ने उसे गलत सामान पकड़ाया और हमला करने को कहा। उसने बताया कि इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई। जिन्होंने उन्हें घेरा था उनमें से एक ने गोली चलाई और वो गोली उसकी कमर में लग गई। कमर में गोली लगने के बाद वह नीचे गिर गया। उसके बाद वो तीनों को कार समेत ले गए। तरनप्रीत ने बताया कि वह 12 वीं कक्षा तक इंडियन स्कूल में पढ़ा है और अब उसे आस्ट्रेलिया जाना था। उसने बताया कि उसके खिलाफ कोई भी पर्चा दर्ज नहीं है। वह पहले किसी क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल नहीं रहा है।

सूत्रों के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर करने के बाद इसकी सूचना थाना सदर को दी है। हालांकि ANTF के कोई भी अधिकारी अभी एनकाउंटर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस चारों बदमाशों को क्रिमिनल रिकार्ड खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों से असला भी बरामद किया है। सिविल अस्पताल में दाखिल उनके एक साथी तरनप्रीत ने बताया कि कार में आगे बैठे लोगों के पास गलत सामान था जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes