वरिष्ठ पत्रकार.फिल्लौर.लुधियाना।
सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। इससे पहले उनके खिलाफ पर यौन शोषण का आरोप लगा था। उधर, सहायक इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने कहा कि उसको पाकिस्तान से कॉल आई थी और कॉलर ने खुद को शहजाद भट्टी बताया था। अब पाकिस्तान से डॉन शहजाद भट्टी ने कहा है कि उसने थानेदार को फोन कर धमकी नहीं दी। जिस नंबर से धमकी भरी कॉल आई है वह नंबर उसका है ही नहीं।
..जानिए, क्या है पूरा मामला
भूषण कुमार पर बुधवार को केस दर्ज हुआ तो उसके बाद शहजाद भट्टी की पाकिस्तान से वीडियो ऑडियो अपलोड हुई और दावा किया कि उसने सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार को कॉल नहीं की थी। जिस नंबर को दर्शाया गया है वह उसका नंबर ही नहीं है। भट्टी ने कहा कि वह अगर किसी को पाकिस्तान से धमकी देता है तो सीधा अपने नंबर का इस्तेमाल करता है। पाकिस्तान का कनेक्शन आने के बाद केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई है और इस केस की पूरी जानकारी हासिल कर रही हैं। सवाल है कि अगर पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल भट्टी ने नहीं की तो किसने की?

