FIRE..3 मंजिला इमारत धू-धू कर जली…..अब तक करोड़ों का सामान जल कर खाक..राहत कार्य जारी

3-FLOOR-BUILDING-BURNT-AT-LUDHIANA

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पंजाब के लुधियाना से जुड़ी एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां की किताब मार्केट में स्थित एक 3 मंजिला इमारत में भयंकर आग लग चुकी है। दुकान बिजली के सामान की बताई जा रही हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा हैं, जबकि, इस बारे प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई। भीतर करोड़ों का रखा सामान जल कर खाक हो चुका है। लगभग आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट चुकी हैं। दुकान संचालक को आग के बारे इतलाह कर दी गई हैं। पुलिस तथा सिविल प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी पहुंच चुके है। गनीमत रहा कि रविवार को मार्केट बंद थी, इसलिए, किसी प्रकार से जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। वैसे, उक्त क्षेत्र काफी भीड़ भाड़ तथा व्यवस्थित होने के बारे बताया जा रहा हैं। 

पंजाब के लुधियाना में किताब बाजार इलाके में रविवार देर शाम एक 3 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में बनी एक रविवार देर शाम एक जालंधर के किताब बाजार में एक बिल्डिंग में इलेक्ट्रिक की बंद दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर गए थे। लोगों को दुकान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी।


दुकान मालिक ने बताया कि बिल्डिंग में बड़ी संख्या में सामान रखा हुआ है। दुकान में भी इलेक्ट्रिक का पूरा सामान भरा हुआ है। स्विच, प्लास्टिक के बोर्ड, पंखे, बल्ब, वायर और झूमर जैसी सामग्री दुकान के अंदर है। इलेक्ट्रिक का सामान होने की वजह से आग कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग में फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि पूरी बिल्डिंग के साथ मोहल्ले में भी धुआं फैल गया। बिल्डिंग के पास वाली दुकानों में भी भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आसपास के लोगों ने कहा कि आग लगने के बाद दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन आग फिर भी नहीं बुझ सकी। इसके बाद 4 और गाड़ियों को बुलाया गया। अब दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes