वरिष्ठ पत्रकार.माछीवाड़ा.लुधियाना।
एक युवक को गोलियां मार दी गई। मामला, देर रात लुधियाना के माछीवाड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। गनीमत रहा की कि युवक की जान बाल-बाल बच गई। चोटिल अवश्य हुआ, उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। वह पैदल सैलून से घर वापस जा रहा था। घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। गोली किसने और किस वजह से मारी, फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। घायल की पहचान रोशन की तौर पर हुई हैं।

..जानिए, क्या और कैसे हुई घटना..?
वीरवार की देर रात रोशन सैलून बंद कर पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात कार रुकती है। बाहर एक अज्ञात निकलता है। बिना कोई बात किए, उस पर गोली चला देता है। बड़ी मुश्किल से रोशन भाग कर अपनी जान बचाता है। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते है। तभी कार सवार अज्ञात बदमाश वहां से फरार हो जाते है। पुलिस ने मामले की जांच हर पहलू से आरंभ कर दी। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

