वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
बसंत नगर में कंप्रेसर फटने से धमाका हो गया। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर से जुड़ा है। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। कारण पता लगाने के लिए पुलिस तथा प्रशासन की अलग-अलग टीम जुट चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि किसी अज्ञात को इस गोदाम के पास देख गया। आशंका है कि उसका इस वारदात में हाथ हो सकता है। लेकिन, आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक गंभीर रूप से घायल है। डीएमसी में उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस टीम विशेषज्ञों की मदद ले रही है।
उधर, क्षेत्रवासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक कबाड़ी का गोदाम है। एसी कंप्रेसर और अन्य सामान अलग-अलग इलाकों से स्क्रैप के रूप में एकत्र किए जाते हैं। लोगों के मुताबिक आज जब मजदूर कंप्रेसर खोल रहे थे तो अचानक विस्फोट हो गया। इलाके के लोग सहम गए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार दीपक ट्रेडर्स करीब 35 साल से बसंत नगर में कारोबार कर रहा है। हादसे में राजन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।