LUDHIANA BREAKING…..फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव….इस वजह से उठाया कदम….अब जांच टीम जुटी असल कारण पता लगाने में…..?

LADIES SUICIDE SNE NEWS IMAGE (THROUGH SOCIAL MEDIA)

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पंजाब के लुधियाना शहर से काफी दुखदायक खबर सामने आई। एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। हादसा सोमवार की रात 8 बजे के करीब का बताया जा रहा है। सबसे पहले महिला का फंदे से लटकता हुआ शव पति ने देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि दंपत्ति हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। पति वरिंदर सिंह यहां पर किसी निजी कंपनी में काम करता है। मरने वाली महिला की पहचान डिंपल के तौर पर हुई। महिला का शव पुलिस ने सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। 

लुधियाना के एक क्षेत्र में सनसनी उस समय फैल गई जब वहां पर रहने वाली डिंपल नामक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात का समय सोमवार की रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। पति वरिंदर सिंह ने मोहल्ला वासियों को इकट्ठा किया। किसी तरह पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति के बयान दर्ज करने के उपरांत शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

पति वरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि वे लोग पीछे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है। पांच साल पहले पठानकोट की रहने वाली डिंपल साथ शादी हुई थी। घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। सिर्फ कुछ समय से उसकी ड्यूटी को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। हादसे वाले दिन भी वे उसके विवाद करने लगे, लेकिन वह नौकरी पर चला गया। 

उधर, केस के संबंधित पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। आत्महत्या के पीछे असल वजह क्या रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही स्पष्ट होगा। फिलहाल कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes