LUDHIANA—RAPE VICTIM ने इस नेता पर लगाए संगीन आरोप………रैली में हुआ उसके साथ अमानवीय बर्ताव, जांच में जुटी POLICE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

महिला साथ मारपीट करने का मामला सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामला, सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दुष्कर्म की पीड़ित महिला के साथ जुड़ा है। दरअसल, पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के रोड शो दौरान यह पूरा वाक्यात हुआ। महिला के मुताबिक, वह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थी। उधर, पुलिस के पास मामला पहुंच चुका है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी। एक महिला शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते कहा कि जांच में जिन-जिन के खिलाफ आरोप साबित हुए, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

पीड़ित महिला के मुताबिक, पैदल मार्च से पहले सिमरजीत सिंह बैंस का बेटा अजय प्रीत उनके पास से गुजरा। उसने उन्हें प्रदर्शन करते देखा। उसके जाने के कुछ देर बाद ही हरप्रीत कौर नाम की एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ वहां आई। वह उनसे कहने लगी कि आप प्रदर्शन नहीं कर सकते। महिला के मुताबिक जब उसने उसका विरोध किया और जवाब दिया तो हरप्रीत कौर और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि सिमरजीत सिंह बैंस ने उसके साथ बलात्कार किया। कांग्रेस पार्टी शामिल होने से नाराज है।

100% LikesVS
0% Dislikes