SNE NETWORK.LUDHIANA.
पंजाब के लुधियाना में बीती रात बस्ती जोधेवाल चौक नजदीक काली सड़क हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने जबरदस्त फेट मारी। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तीनों युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनका दोस्त गंभीर घायल है उसके सिर पर गहरी चोट लगी है।
सड़क पर खून से लथपथ हालत में गिरे युवकों को देख किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। हादसे से कुछ देर बाद मौके पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल युवकों को प्राथमिक उपचार दिया।

मृतक दामोदर कुमार व शिव मोहन कुमार।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों ने तोड़ा दम
पुलिस ने एक युवक को एम्बुलेंस में डाला जब कि बाकी के दो युवकों की इंसानियत के नाते उनकी जान बचाने के लिए खुद अपनी गाड़ी में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। मरने वाले दोनों युवक सगे भाई है। उनकी चार बहनें है। घायल मनोज के पैर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई है। सिर की हड्डी टूट कर दिमाग के अंदर चली गई है।
उनके दोस्त की हालत रात 12 बजे तक सिविल अस्पताल में गंभीर बनी हुई थी। मरने वाले युवकों की पहचान दामोदर कुमार (21) व शिवमोहन कुमार (28) के रूप में हुई है। उनके दोस्त का नाम मनोज कुमार (27) निवासी आज़ाद नगर है। मृतकों के शवों को रात पौने 12 बजे सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

