VIRAL-VIDEO-सरेआम गुंडागर्दी……2 समुदाय के झगड़े से माहौल तनावपूर्ण, 1 दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज

LDH-2 GROUP-VIRAL-VIDEO-2-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पंजाब के लुधियाना से एक बहुत बड़ी खबर की वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। सत्यापन करने पर पता चला है कि यह वीडियो थाना दरेसी के अधीन आने वाले क्षेत्र की है। वहां पर देर रात 2 समुदाय में खूनी टकराव हो गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आपसी टक्कर के बाद हुई बहसबाजी की वजह से बवाल बढ़ा। दोनों समुदाय के लगभग दर्जन भर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर लिया। वहीं एक समुदाय ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें किसी दबाव की वजह से इस केस में शामिल किया, जबकि, पुलिस ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पुलिस ने कानून के दायरे में रहते हुए कानूनी कार्रवाई की। 

LDH.-2 GROUP-FIGHT-VIRAL-VIDEO-3-SNE

जानिए, क्या था पूरा मामला

दरअसल. लुधियाना के थाना दरेसी के अधीन एक क्षेत्र में एक लड़का अपनी बहन को टयूशन से मोटरसाइकिल पर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में एक समुदाय के युवक खड़े थे। किसी एक युवक का बाजू उसे लग गया। इतने में दोनों को आपस में विवाद हो गया। बहसबाजी के बाद दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हैरान करने वाली बात है कि झगड़े के बीच पुलिस खड़ी थी, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाई। 

LDH.-2 GROUP-FIGHT-VIRAL-VIDEO-1-SNE

स्थिति तनावपूर्ण होने पर अन्य थाना की पुलिस बल मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने दोनों समुदाय के 1 दर्जन को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि एक समुदाय पुलिस थाना के समक्ष धरना लगाया। उनका आरोप था कि पुलिस ने दबाव की वजह से उन पर मामला दर्ज किया। जानबूझकर , इस मसले को प्रवासियों के साथ जोड़कर तूल दिया जा रहा है, हालांकि, असल में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने प्रदेश के सीएम तथा पुलिस कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।  

LDH.-2 GROUP-FIGHT-VIRAL-VIDEO-5-SNE
100% LikesVS
0% Dislikes