VIRUL VIDEO–24 घंटा , चाइना डोर से जुड़े 2 बड़े हादसे……. 2 युवकों के कटे गले……1 के लगे दर्जन भर टांके…दूसरे की हो रही बड़ी सर्जरी, नहीं है प्रशासन-पुलिस के पास कोई जवाब

वरिष्ठ पत्रकार.जगराओं (लुधियाना)। 

अभी-अभी पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई। जगराओं के मोहल्ला शहीद भगत सिंह नगर में एक मोटरसाइकिल सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आ गया। वह खंभे से टकरा गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए उसे सीएमसी रेफर किया गया। अति गंभीर घायल युवक की पहचान आर्यन के तौर पर हुई। वह किसी दुकान में काम करता है। पिता मजदूर है। घटनाक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। 

जानिए, क्या था पूरा मामला

दरअसल, आर्यन मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वह मोहल्ला शहीद भगत सिंह नगर के पास पहुंचा तो वह चाइना डोर की चपेट में आ  गया। एकदम वह मोटरसाइकिल सहित खंभे से जा टकराया। आवाज इतनी भयंकर थी कि आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने उसे पास में अस्पताल पहुंचाया। परिवार को घटना के बारे जानकारी दी गई।

पता चलने पर पिता रुबी मौके पर पहुंच गए। उधर, खून का बहाव अधिक होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे सीएमसी रेफर कर दिया। पता चला है कि चिकित्सक उसकी सर्जरी कर रहे है। गर्दन पर काफी गहरा घाव बताया जा रहा है। खून बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार इस घटना के पीछे पुलिस तथा सिविल प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहा है। उनके मुताबिक, सरेआम चाइना डोर से लोग पतंग उड़ा रहे है तथा पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। 

2 दिन, 2 बड़े मामले

ता चला है कि 2 दिन के भीतर शहर में 2 बड़े मामले सामने आ चुके है। दोनों मामले चाइना डोर के साथ जुड़े हुए है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को एक विक्की नामक युवक भी चाइना डोर की चपेट में आ गया था। यह हादसा रेलवे पुल के पास हुआ था। उसकी गर्दन कट जाने से 1 दर्जन टांका लगा था। अब इस मामले में आर्यन नामक युवक की सर्जरी हो रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes