अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 7वां दिन…डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा—ईरान के साथ समझौता तभी संभव है जब वह बिना शर्त सरेंडर करे

CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

SNE NETWORK.WORLD DESK.

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। उन्होंने कहा कि इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी, जब तक वह ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ नहीं करता। उन्होंने कहा कि सरेंडर के बाद ईरान में एक बेहतरीन नेतृत्व चुना जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान को आर्थिक रूप से फिर मजबूत बनाने के लिए काम करेगा। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में “मेक ईरान ग्रेट अगेन (MIGA)” का नारा भी दिया और कहा कि भविष्य में ईरान पहले से ज्यादा मजबूत और समृद्ध बन सकता है।

इस बीच ईरान के इजराइल और अमेरिकी बेस पर हमले जारी हैं। वह ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है।

ईरान के मिसाइल हमले का वीडियो…

इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया।
  • अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत।
  • ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने।
  • ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हुई।
  • इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए।
  • ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने गुरुवार रात को इजराइल के खिलाफ कलस्टर बमों का इस्तेमाल किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने गुरुवार रात को इजराइल के खिलाफ कलस्टर बमों का इस्तेमाल किया है। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

ईरानी हमले में गुरुवार रात दुबई की एक बिल्डिंग में आग लग गई।

ईरानी हमले में गुरुवार रात दुबई की एक बिल्डिंग में आग लग गई। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार ईरानी जहाज पर हमले का वीडियो जारी किया।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार ईरानी जहाज पर हमले का वीडियो जारी किया। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

अमेरिका ने गुरुवार को कई ईरानी जहाजों को निशाना बनाया।

अमेरिका ने गुरुवार को कई ईरानी जहाजों को निशाना बनाया। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

ईरान के बुशहर हवाई अड्डे पर गुरुवार को इजराइली हमले का फुटेज।

ईरान के बुशहर हवाई अड्डे पर गुरुवार को इजराइली हमले का फुटेज। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

100% LikesVS
0% Dislikes