EDITORIAL—अमेरिका को भारत की तरफ से कड़ा जवाब देने की सख्त आवश्यकता

लेखक विनय कोछड़।

अमेरिका को अब भारत की तरफ से कड़ा जवाब देने की सख्त आवश्यकता पड़ गई हैं। क्योंकि, भारत देश का सबसे बड़ा कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका की धरता से भारत के खिलाफ आए दिन साजिश रच रहा हैं। जबकि, अमेरिका को सब कुछ मालूम होने के बावजूद अंजान होने का ड्रामा रच रहा हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले  एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ अदालत में पैरवी शुरु कर दी। पता चला है कि अमेरिका की एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि कहीं भारतीय एजेंसी ने तो नहीं पन्नू पर हमला करने की साजिश रची। 

शायद, अमेरिका को यह बात बिल्कुल नहीं भूलनी चाहिए कि हमेशा ही भारत ने अमेरिका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसका साथ दिया। लेकिन, आतंकी का सहयोग देकर अमेरिका बहुत बड़ी भूल कर रहा हैं। खालिस्तानी किसी देश के सखे नहीं है। उनका तो सिर्फ एक ही काम है, कैसे बवाल खड़ा करना। भविष्य यहीं लोग अमेरिका में खालिस्तान की मांग कर सकते है। शायद तब जाकर अमेरिका को भारत द्वारा समझाई बात याद आएंगी। 

हैरान करने वाली बात यह है कि अमेरिका में खालिस्तानी ताकतों ने भारत के खिलाफ कई बार उग्र प्रदर्शन किया। उसके बावजूद अमेरिका ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करना ठीक नहीं समझा। वह सिर्फ तो सिर्फ इस बात का दावा करते है कि उनका देश लोकतांत्रिक हैं। किसी को भी अपनी मांगों के लिए बोलना या फिर कहना उनका हक हैं। लेकिन, उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि यहीं लोग आपके लिए भी आने वाले समय में बड़ा खतरा बन सकते हैं। 

भारत को अब अमेरिका को हराने के लिए कूटनीति तरीका अपनाना होगा। उसे अपने समर्थन में कई देशों को साथ खड़ा करना होगा। विश्व मंच में अमेरिका की ताकत को खत्म करने के लिए उसकी भाषा में ही जवाब देना होगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes