एसएनई नेटवर्क.अमेरिका।

हमेशा से ही भारतीयों छात्रों ने विदेश में भारत का नाम रोशन किया। इस बार भी 2 भारतीय छात्र भारत का नाम रोशन करने के लिए अमेरिका गए थे। यहां पर बीती सायं झील में डूबने से मृत्यु हो गई। पता चला है कि वह उच्च अध्ययन के लिए गए थे। भारत के तेलंगाना के 24 वर्षीय सुनदय एवं 25 वर्षीय शिवा केलिगरी के तौर पर पहचान हुई। परिवार में मातम का माहौल हैं। इस बात की अधिक जानकारी विदेश मंत्रालय से पता चली हैं। शवों को भारत लाने के लिए आधिकारिक तौर पर प्रक्रिया शुरु हो चुकी हैं। इस बात पर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी शोक जताया हैं। अपनी संवेदना व्यक्त करते कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े हैं।
भारत में शिक्षा के स्तर पर 24 वर्षीय सुनदय एवं 25 वर्षीय शिवा केलिगरी अपना उच्च मुकाम हासिल करने वालों के आरंभ से ही स्वप्न था कि वह विदेश में उच्च अध्ययन कर भारत का नाम रोशन करें। इसके लिए वह अमेरिका में कुछ समय पहले आए। विश्वविद्यालय में उनकी शिक्षा चल रही थी। देर सायं वह झील के पास गए। झील के पानी का बहाव अधिक होने की वजह से दोनों ही डूब गए।
प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि दोनों के बचाव के लिए गोताखोरों ने कड़े प्रयास किए। किंतु, वह अपनी कोशिश में नाकाम रहें। काफी मशक्कत के उपरांत दोनों के शव हासिल कर लिए गए। स्थानीय अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया गया। अमेरिका की दोपहर, दोनों के शव का पोस्टमार्टम एक मेडिकल बोर्ड करने जा रहा हैं। पता लगाया जाएगा कि मौत का असल कारण क्या रहा हैं।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
पारिवारिक संबधियों से जानकारी हासिल हुई कि जैसे ही 24 वर्षीय सुनदय एवं 25 वर्षीय शिवा केलिगरी के परिवार को इनके मृत्यु का समाचार हासिल हुआ। पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार का माहौल मातम में बदल गया। पता चला है कि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैं। परिवार के साथ रिश्तेदार विलाप करने की तस्वीरें सामने आई हैं।